
रतलाम 25सितंबर( News SSR ) गणेश उत्सव के समापन अवसर पर गणेश विसर्जन से पूर्व सावारिया ग्रुप द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श वाल्मीकि पंचायत शहर पटेल विजय खरे, संजय पेमाल, वरिष्ठ कर्मचारी नेता कमल शिंदे तथा मध्यप्रदेश अजाक्स शहर विभागीय अध्यक्ष अनिल चनाल अन्नु उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश की आरती की गई।
आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सावारिया ग्रुप द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पवन सोलंकी, राकेश खण्डेगिर, नरेंद्र खरे, संतोष भाटी एवं अजय नरवाले सहित अन्य गणेश भक्त एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।