
Tikamgarh (News SSR ) सागर संभाग आयुक्त श्री दिलीप कुमार ने कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़ के साथ ग्राम पंचायत बड़ागांव खुर्द का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम में विकसित किए जा रहे अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम की जानकारी ली।
ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि ग्राम बड़ागांव खुर्द में करीब 300 घरों को अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ा जा चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है।
संभागायुक्त श्री दिलीप कुमार ने निरीक्षण के दौरान ग्राम वासियों से बारिश से हुई फसल क्षति की जानकारी ली एवं तहसीलदार को फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश दिए।