सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित

आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका एवं आशा उषा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

आलोट। ( News SSR ) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मोत्सव को सेवा संकल्प पखवाड़े के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा हे जिसके तारतम्य में महिला एवं बालविकास विभाग के सहयोग से आंगन का मिलन कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से स्थानीय गायत्री मंदिर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया ,कार्यक्रम प्रभारी अनिल भरावा,जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश त्रिवेदी,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता परमार,पार्षद ज्योति कुंवर परिहार,
प्रमिला बैरागी बालकृष्ण कुवाडिया,
शहजाद मुल्तानी,भाजपा नेता अजात शत्रु सिंह परिहार,मंडल महामंत्री कैलाश सांखला,शक्ति केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी
परिवार्जक जन्मजय पाटीदार,
समन्वयक धापू मालवीय आदि के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
जहां सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर आंगनवाड़ी के माध्यम से सेवा करने वाली कार्यकर्ता,सहायिका,आशा एवं उषा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया,प्रभारी अनिल भरावा,दिनेश त्रिवेदी आदि ने मोदी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक युग द्रष्टा होकर देश की जनता की सुरक्षा ,सम्मान एवं रोजगार के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हे
जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना,ज्वेल
जीवन मिशन के तहत घर घर जल पहुंचाने जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की मूर्तरूप देने का कार्य किया ओर आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आंगनवाड़ी की बहने जो घर घर जाकर बच्चों ओर उनकी माताओं को शासन की योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य करती हे उनका सम्मान करने का कार्यक्रम बनाकर एक अनुकरणीय पहल की हे
इस अवसर पर गांवड़ी कार्यकर्ता रीना उपाध्याय, जया शर्मा,नीतू देवड़ा,कल्पना कदम,रेखा निगम ,अनीता राव,कविता,
आदि का सम्मान किया गया
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक नेता मोहक मेहता एवं आभार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिनी पंवार ने व्यक्त किया इस अवसर पर साधना रामावत ,आदि उपस्थित रहे।

More From Author

उज्जैन में तनाव :मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान एक पक्ष विरोध में उतरा,पथराव,बल प्रयोग,आंसू गैस छोडी,निरीक्षक घायल

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपलिया -सिसोदिया में मनाई गई भगत सिंह और लता जी की जयंती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories