गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर पुण्यस्मरण कार्यक्रम आयोजित

वार्ड 01 गांधी नगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रतलाम। 02अक्टूबर (News SSR ) गांधी जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 01 गांधी नगर स्थित महात्मा गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का पुण्यस्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद श्रीमती भावना हितेश पेमाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा लालबहादुर शास्त्री के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का स्मरण किया गया। उपस्थितजनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमतिआशा राजीव रावत, बसंत पंडया, कमरुद्दीन कचवाया, पार्षद श्रीमती कविता सुनील महावर, शाकिर खान, रमेश पोरवाल, किशन भमिगाना, अभिजीत सुराणा, रोहित मीणा, हेमंत नेका, आर्यन खान, उदित मूणत, मनोज खोईवाल सहित शहर कांग्रेस के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की भी विशेष उपस्थिति रही। इनमें श्रीओम साहब बिंडवान, शांतिलाल छपरी, रमेश चौहान, किशोर कलोसिया, पंकज कलोसिया, रामचंद्र पटवारी, संजय पेमाल, श्यामलाल डाबोडिया, आनंद बैंडवाल, राहुल बिंडवाल, राजेश चौहान, दर्शन झंझोट, विजय कल्याणे, दिनेश घावरी (बंटी), लखन नरवाले, मनीष कलोसिया, दीपक चौहान, रविन्द्र बिडवान, विनय तरवाड़ी, वरुण बिडवान, केशव बीड़वान, राहुल बिंडवान, अरुण बिंडवान, पवन जाझोट, निर्मल घावरी, सन्नी गौरन, राजा चन्नाल, आशीष मीणा, कुंदन जी धूलिया, सतीश चावरे, शुभम पाल, जीतू बिवाल, सूरज तरवाड़ी, संजय निन्दाने सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। आयोजन के दौरान गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के विचारों तथा शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

More From Author

रतलाम सर्किल जेल में बंदियों ने किया पितरों का तर्पण, जेल प्रशासन और युवा सेवा संघ की अनोखी पहल

नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, मध्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *