पति ने दूसरी महिला के साथ मिलकर पत्नी से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

​रतलाम, 16 अक्टूबर( News SSR )। जिले के ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थम्बगुराड़िया की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और उसकी दूसरी महिला साथी पर मारपीट करने, गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ​पीड़िता सुनीता पति शांतिलाल पाटीदार (उम्र लगभग 20 वर्ष पूर्व विवाह) निवासी थम्बगुराड़िया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू कामकाज व मजदूरी करती है। उसका विवाह 20 साल पहले शांतिलाल (पिता मोहनलाल पाटीदार) के साथ हुआ था, जिनसे उनके दो बच्चे 15 वर्षीय एक लड़का और 12 वर्षीय एक लड़की) हैं।

​पीड़िता के अनुसार, वह करीब एक साल पहले काम करने मनावर चली गई थी। जब वह तीन महीने पहले वापस अपने घर लौटी, तो उसे पता चला कि उसका पति शांतिलाल एक अन्य महिला को अपने साथ घर में रख रहा है।

​विवाद और मारपीट की घटना
जानकारी के अनुसार, बीते 24 सितंबर को जब पीड़िता का पति घर नहीं आया, तो वह उसे ढूंढते हुए दूसरे घर पहुंची। वहां पति शांतिलाल और दूसरी महिला मौजूद थे। जब पीड़िता ने अपने पति से वहां रहने का कारण पूछा, तो आरोपी पति और उक्त महिला ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया।

​आरोप है कि दोनों ने पीड़िता को गंदी-गंदी गालियां दीं। जब पीड़िता ने गालियां देने से मना किया, तो पति शांतिलाल ने उसका गला दबा दिया और थप्पड़ों से मारपीट की।


​जान से मारने की धमकी
​मारपीट के दौरान दोनों आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि “आज के बाद यदि तू यहां आई, तो तुझे जान से खत्म कर देंगे”। घटना के बाद पीड़िता के पहचान वाले अहसान मेवाती (निवासी आलोट) और परिवार के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया तथा मामला शांत कराया।

​पीड़िता की शिकायत पर ताल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

More From Author

रतलाम में टला बड़ा रेल हादसा: सेजावता बायपास फाटक पर ट्रेन की चपेट में आई कार, नशे में था गेटमैन!

कालिका माता मेला: बिजली दरों के विवाद के चलते कुछ देर थमे झूले, आपसी समझौते के बाद फिर हुए शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories