थाना माणकचौक पुलिस द्वारा 12 घण्टे के भीतर नकबजनी की घटना का खुलासा कर मय माल मश्रुका बरमाद करने मे मिली सफलता

रतलाम। ( News SSR ) घटना का विवरण- दिनांक 27.10.2026 फरियादी बन्टी पिता गिरधारी लाल जी प्रजापति उम्र 40 साल निवासी- करमदी रोड़, रतलाम द्वारा अज्ञात आरोपी द्वारा ईंट भट्टे पर बने घर मे से ताला तोडकर चोरी 03 लोहे की ट्राली, गेती 02 नग, पावड़े 10 नग, प्लास्टीक के दस नग टब, दो नग लोहे की तगारी, रोटावेटर की शाफ्ट 01 नग कुल 90 हजार का सामान चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से थाना पर अपराध क्रमाक 589/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा चोरी, लुट, नकबजनी के अपराधो की पतारसी कर आरोपी की गिरफ्तारी व मश्रुका बरामद करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे है। जो निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा आरोपियो को पकङने के लिए विशेष टीम द्वारा आरोपियो को पकडक मय माल मश्रुका जप्त करने में सफलता पाई है । जिनसे अन्य अपराधो मे पुछताछ की जा रही है।

जप्तशुदा मश्रुकाः-
01 – लोहे की ट्राली 03 नग,
02 – गेती 02 नग,
03 – पावड़े 10 नग,
04 – प्लास्टीक के दस नग टब,
05 – दो नग लोहे की तगारी,
06 – रोटावेटर की शाफ्ट 01 नग
07 एक ऑटो रिक्शा

गिरफ्तार आरोपी –
1. विक्रमनाथ पिता माँगुनाथ जाति नाथ उम्र 29 साल निवासी करमदी थाना माणकचौक रतलाम
2. रफीक पिता रऊब शाह जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी अर्जुननगर रतलाम ,
3. राहुल पिता रावजी राणा जाति भील उम्र 19 साल निवासी अर्जुननगर रतलाम

आपराधिक रिकार्ड – अपराध क्रमांर 57/2026 धारा– 296(बी) ,115(2), 351(3) ,3(5) BNS ( थाना स्टेशन रोड )

विशेष भूमिकाः- निरी.विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी माणकचौक, उनि लोकेन्द्रसिंह डावर, प्र आर मुकेश, आर हेमंत, आर अविनाश, आर धीरज , आर 1167 जीवन विश्वकर्मा, आर 744 हेमराज डामोर, आर.110 अशरफ खान, आर. 528 संदीप शर्मा , आर. 645 सुरेन्द्र राठौर , आर. 449 महेश मईड़ा की सराहनीय भूमिका रही है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई — 38 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश

विपरीत परिस्थितियों में परिवार और समाज को संबल देने वाली प्रेरक मातृशक्ति थीं तेजकुँवर बाई काश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories