भगवा ग्रुप की जावरा ग्रामीण कार्यकारिणी की घोषणा।

जावरा।( News SSR ) सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को संगठित एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भगवा ग्रुप की जावरा में बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया किया गया जिसमें जावरा ग्रामीण की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

इस अवसर पर संघठन के राहुल प्रजापत, सुरेशधाकड़, पुरुषोत्तम बोडाना अभिषेक टांक, धनपाल सिंह , शौर्य शिंदे, सभी उपस्थित थे। संगठन की सहमति से मनोहर पाटीदार लालाखेड़ा को जावरा ग्रामीण अध्यक्ष एवं सचिव संजय कुमावत मोरिया व कोषाध्यक्ष राहुल धनगर असावती को नियुक्त किया।

इस अवसर पर सभी नवनियुक पदाधिकारी का पुष्प माला पहनाकर व शाल श्री फल से सम्मान किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारी,ग्रामीण अध्यक्ष -मनोहर जी पाटीदार लालाखेड़ा सचिव — संजय कुमावत मोरिया कोषाध्यक्ष राहुल धनगर असावती


भगवा ग्रुप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव एवं कोषाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ निभाने का संकल्प लिया।

More From Author

भाजपा जिलाध्यक्ष से 50 हजार की अवैध वसूली का प्रयास, फर्जी पत्रकार पर मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories