धनतेरस पर डी. पी. ज्वेलर्स लाया 50,000 से अधिक कलात्मक डिज़ाइन्स का विशेष कलेक्शन

रतलाम। 05नवंबर ( News SSR ) दीयों की जगमग रौशनी से बाजारों का रूप बदल रहा है ऐसे में धनतेरस के शुभ अवसर पर डी. पी. ज्वेलर्स भी अपने सुसज्जित शोरूम व कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स के साथ तैयार है। धनतेरस विशेष डी. पी. ज्वेलर्स शोरूम सुबह 9.15 से ग्राहकों की सेवा में उपलब्ध है। यहां दिवाली सीजन के लिए अनुभवी कारीगरों द्वारा निर्मित कलात्मक आभूषणों का अद्भुत कलेक्शन उपलब्ध है। धनतेरस पर संध्या के समय लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है और इस विशेष मुहूर्त के लिए शोरूम पर शुद्ध सोने व चांदी के सिक्कों की विविध वैरायटी ग्राहकों लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही इस शुभ मुहूर्त पर गोल्ड, गोल्ड एंटिक, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50,000 से अधिक डिज़ाइन्स और चांदी के यूटेंसिल्स की खरीदी का लाभ ग्राहक न्यूनतम मेकिंग चार्जेज के साथ ले सकते हैं।

पिछले 86 वर्षों में अपनी शुद्धता की परम्परा को निभाते हुए डी. पी. ज्वेलर्स ने 35 लाख से अधिक परिवारों का दिल जीता है। इसे ग्राहक खरीदी के लिए ज्वेलरी शोरूम से ज्यादा अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। त्यौहार हो या कोई भी विशेष प्रसंग, खरीदी की पहली पसंद उनके लिए केवल डी.पी. ज्वेलर्स ही है। ऐसे में ग्राहकों के विश्वास को हमेशा बनाए रखने के लिए यहां उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है। विशेषकर आभूषणों की शुद्धता और कीमतों में पारदर्शिता का। आज अपनी इसी खूबी से डी. पी. ज्वेलर्स मध्य प्रदेश,राजस्थान, गुजरात में 13 शहर रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा ,अजमेर, धार, दाहोद, जबलपुर शहर के ग्राहकों में सबसे चर्चित ब्रांड है.

डी.पी. ज्वेलर्स पर ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर आभूषणों का कलेक्शन रखा जाता है। उनके बजट के अनुसार उन्हें कलेक्शन पूरी जानकारी के साथ दिखाया जाता है। आप भी धनतेरस के इस शुभ अवसर पर HUID व BIS हॉलमार्क गोल्ड, गोल्ड एंटीक, सर्टिफाइड डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की खरीदी का लाभ ले सकते हैं।

More From Author

भारतीय सेना : राष्ट्र निर्माण की शक्ति और युवाओं के लिए प्रेरणा — कर्नल संदीप अहलावत

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनतेरस से पहले 100 गुम मोबाइल ट्रेस, 20 लाख के फोन असली मालिकों को सौंपे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories