रतलाम मंडी में 56 भोग लगाकर नीलामी कार्य का शुभारंभ

एसडीएम तरुण जैन ने समस्याओं के निराकरण हेतु दिए सख्त निर्देश

रतलाम 14 नवंबर।( News SSR ) रतलाम अनाज मंडी प्रांगण में आज शुभ मुहूर्त में सोयाबीन, गेहूं, मक्का एवं चना की नीलामी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रतलाम मंडी व्यापारी संघ द्वारा 56 भोग का आयोजन कर मां अन्नपूर्णा की आराधना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भार साधक अधिकारी एवं एसडीएम श्री तरुण जैन तथा मंडी सचिव श्री नारगावे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रतलाम मंडी व्यापारी संघ के द्वारा मुख्य अतिथि एसडीएम श्री तरुण जैन का संचालक मंडल एवं वरिष्ठ व्यापारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री जैन ने सभी व्यापारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का बेहतर होना जरूरी है। उन्होंने मंडी में व्याप्त छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंडी सचिव श्री नारगावे को मंच से ही सख्त निर्देश दिए तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के आदेश दिए।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ अध्यक्ष ललित पालीवाल, पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर डी.पी. धाकड़, मंडी पूर्व उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन, पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी, रतलाम मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश लाठी, सचिव हितेश बाफना, दि ग्रेन सीड्स मर्चेंट अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर, संघर्षशील लहसुन प्याज व्यापारी संघ अध्यक्ष नीलेश बाफना, मंडी युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष दिलीप मेहता, रत्नपुरी व्यापारी संघ अध्यक्ष रितेश बाफना, व्यापारी संघ के मुख्तार भाई, हितेश पारख, लोकेश चोपड़ा, देवेंद्र बाफना, तुलावटी संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

नीलामी कार्य के शुभारंभ से पूर्व उपस्थित अतिथियों द्वारा मां अन्नपूर्णा की आरती उतारी गई तथा 56 भोग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नीलामी का शुभ मुहूर्त किया गया । कार्यक्रम का संचालन रतलाम मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश लाठी ने किया तथा आभार मुख्तार भाई ने माना।

कृषि उपज मंडी रतलाम में लाभ पंचमी मुहूर्त की नीलामी अंतर्गत गेहूं एवं सोयाबीन की मुहूर्त नीलामी संपन्न हुई, जिसमें कृषक श्री अमृतलाल जी ग्राम भीलखेड़ी की सोयाबीन फर्म ऋषभ इंटरप्राइजेस ने रू 10111/- प्रति क्विंटल के भाव खरीदी, एवं कृषक श्री मुकेश जी ग्राम नगरा की गेहूं फर्म अवनि प्रोटीन्स ने रू 4101/- प्रति क्विंटल के भाव खरीदी।

More From Author

जनजातीय गौरव सप्ताह से कार्यक्रमों को सफल बनाएगा भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा

रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं जूनियर रेडक्रॉस द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई शपथ, जागरूकता रैली निकाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories