भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित होगा

सागोद रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौराहे पर होगा समारोह, मंत्री श्री चैतन्य काश्यप होंगे मुख्य अतिथि

रतलाम 14 नवंबर । ( News SSR ) भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026, रविवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह प्रातः 10:30 बजे भगवान बिरसा मुंडा चौराहा, भील धर्मशाला के पास, सागोद रोड, रामनाथ पर आयोजित होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप शामिल होंगे।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा।

More From Author

रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं जूनियर रेडक्रॉस द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई शपथ, जागरूकता रैली निकाली

प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने की थी दामाद की हत्या की कोशिश, साथी संग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories