मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली बैठक

रतलाम, 14 नवम्बर।,( News SSR ) डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने बैठक ली। उन्होंने जनहित में रेडक्रास के माध्यम से कॉलेज परिसर में जन औषधी केन्द्र जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को सस्ती दवाएं प्राप्त हो सके। सिटी स्केन के लिए रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था होने तक शासन से निजी रेडियोलॉजिस्ट से रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु पत्राचार करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनिता मूथा ने कॉलेज एवं अस्पताल संचालन की व्यवस्थाओं संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र से मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. की 20 सीटें बढ़ाई गई हैं इससे 180 के स्थान पर 200 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। अस्पताल में एम.आर.आई. जांच हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सिटी स्केन की सुविधा आरंभ करने हेतु रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिल रहे हैं, इसलिए शासन से निजी रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं लेने हेतु अनुमति की आवश्यकता है। मंत्री श्री काश्यप ने इस पर शासन से पत्राचार पर जल्द अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया। डीन ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज का भवन तैयार हो गया है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना और कालेज परिसर में लोकार्पित होने वाले यूनिटों की जानकारी भी दी। श्री काश्यप ने कोरोना काल के दौरान अपने फाउण्डेशन से दिए गए ऑक्सीजन प्लांट के रखरखाव संबंधी दिशा निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणानुसार राज्य सरकार द्वारा पी.पी.पी. मोड में कैथ लेब (कार्डियक यूनिट) शुरु करने हेतु जल्द निविदा प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री श्री काश्यप ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली दवाओं की जानकारी ली और आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, रोगी कल्याण समिति सदस्य आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी व एल्डरमेन हेमंत राहोरी मौजूद रहे।

More From Author

प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने की थी दामाद की हत्या की कोशिश, साथी संग गिरफ्तार

कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories