जावरा फाटक हत्याकांड: मुख्य आरोपी साहिल को आजीवन कारावास, दो भाई दोषमुक्त

पुरानी रंजिश में किया था जानलेवा हमला

​रतलाम, 21 नवंबर ( News SSR )। शहर के जावरा फाटक रोड स्थित रिक्शा स्टैंड चौराहे पर वर्ष 2020 में हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव की न्यायालय ने मुख्य आरोपी साहिल पिता सत्तार खान (उम्र 27 वर्ष, निवासी सम्यक गोल्ड कॉलोनी, डी-मार्ट रोड, रतलाम) को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, प्रकरण में सह-आरोपी बनाए गए साहिल के दो भाइयों—सिराज खान और एजाज उर्फ एजु—को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है।

मृतक मोहम्मद युनुस खान ​

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि मृतक मोहम्मद युनुस खान (निवासी हाट की चौकी, रतलाम) और आरोपी आपस में परिचित व रिश्तेदार थे, जिनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। 21 सितंबर 2020 को दिन में करीब 11:30 से 11:45 बजे के बीच जावरा फाटक रिक्शा स्टैंड चौराहे पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान साहिल ने धारदार लोहे के खंजर से युनुस के सीने के बाएं हिस्से पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युनुस को भाई आरिफ और दोस्त दिलशाद अली ऑटो से जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में छाती व हृदय की झिल्ली क्षतिग्रस्त होने तथा अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होना पाया गया।

​खंजर बरामदगी और एफएसएल रिपोर्ट बनी अहम कड़ी
​मृतक के भाई आरिफ खान की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्कालीन थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास एक गुमटी के नीचे छिपाया गया खून लगा खंजर बरामद किया। एफएसएल जांच में भी मृतक के कपड़ों पर बने कट के निशान उसी खंजर से होने की पुष्टि हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 21 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए।

​आत्मरक्षा और देरी से की गई रिपोर्ट का बचाव खारिज
​विचारण के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मृतक ने झगड़ा शुरू किया था और साहिल ने आत्मरक्षा में हमला किया। साथ ही स्वयं के घायल होने, अस्पताल में भर्ती होने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का हवाला दिया गया। न्यायालय ने इस दलील को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि आरोपी को साधारण चोटें आई थीं, जबकि मृतक के हृदय पर सीधा व घातक प्रहार किया गया, जो आत्मरक्षा या आवेश की श्रेणी में नहीं आता। न्यायालय ने यह भी पाया कि आरोपी के अस्पताल में भर्ती होने का निश्चित समय प्रमाणित नहीं हो सका तथा घटना के लगभग 8 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का कोई संतोषजनक कारण नहीं दिया गया, जिससे रिपोर्ट सोच-समझकर दर्ज कराने की संभावना बनती है।

​सीसीटीवी व लोकेशन से दो भाई बरी, साहिल फिर गया जेल
​पुलिस जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन से यह प्रमाणित हुआ कि घटना के समय एजाज उज्जैन में और सिराज रतलाम के अन्य स्थान पर मौजूद थे। इस आधार पर न्यायालय ने दोनों को दोषमुक्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी साहिल जुलाई 2025 में जमानत पर बाहर आया था, जि

More From Author

जम्मू-कटरा हाईवे पर हादसा, रतलाम के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

रात के अंधेरे में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 9 गिरफ्तार; 1.85 लाख रुपये नकद व वाहन जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories