प्राकृतिक जीवनशैली से ही संभव है निरोगी काया: नगरा और तितरी में लगा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

रतलाम, 20 नवंबर। ( News SSR ) स्वस्थ जीवन की शुरुआत दवाइयों से नहीं, बल्कि सही जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने से होती है। इसी उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 2026 के अवसर पर सेवा भारती सेवा न्यास, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र, आगर मालवा द्वारा दो दिवसीय विशेष जन-जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजन के तहत पहला शिविर 17 नवंबर को ग्राम नगरा में तथा दूसरा शिविर 18 नवंबर को पाटीदार समाज मांगलिक भवन, तितरी में संपन्न हुआ।

शिविरों में पहुंचे नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच के साथ-साथ कायरोप्रैक्टिक, फिजियोथेरेपी परामर्श और योग एवं योगासन संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त मिट्टी चिकित्सा, कांसा थाली उपचार, रोलर मसाज सहित अन्य प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

आयोजकों के मुताबिक, इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना था। दो दिवसीय आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर परामर्श और उपचार संबंधी जानकारियों का लाभ उठाया।

More From Author

भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी माला पहनाकर किया विशेष श्रृंगार

न्यायोत्सव के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा विधिक जागरूकता का संदेश, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories