
रतलाम। ( News SSR ) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग 01.01.2026 से लागू होगा l ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन अपने कार्यरत कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त , पारिवारिक पेंशनरों का भी ध्यान रखेगा l
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने पेंशनरों के हितों के लिए ही ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन का पिछले दो वर्ष पूर्व गठन किया था, जो पूरे भारतीय रेलवे पर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा हैlमंडल, जोनल रेलवे पर अब आसानी से पेंशनरों की समस्याओं को उठाया जा सकता है।

30 अक्टूबर को वेतन आयोग के साथ बैठक विभिन्न कैटेगरीयों को लेकर बैठक हुई है आगे भी बैठक होगी लेकिन संघर्ष हमारा काम है। किसी भी बात को लेकर अगर सरकार से वेतन आयोग को लेकर आयोग के लागू होने को लेकर कोई समस्या खड़ी होती है, तो निश्चित कर्मचारी के हितों को देखते हुए फेडरेशन अपनी लड़ाई लड़ेगा। उपरोक्त विचार आल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन मंडल रतलाम के अध्यक्ष प्रकाश व्यास से नई दिल्ली मे फेडरेशन के कार्यालय में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने चर्चा के दौरान व्यक्त किए।व्यास ने कामरेड शिवगोपाल मिश्रा का शांल, श्रीफल एवं पत्रिका भेंट कर स्वागत सम्मान किया तथा 17 दिसंबर को रतलाम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पेंशनर डे के लिए भी आमंत्रित किया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन रतलाम मंडल के अध्यक्ष आफाक हुसैन अंसारी भी उपस्थित रहे।