संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

रतलाम। ( News SSR ) 77वें संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) के तत्वावधान में कोर्ट चौराहा स्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सर्किल पर संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में BPVM के प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाते हुए राष्ट्र की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करने, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक आदर्शों का पालन करने का संकल्प दिलाया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा व्यक्ति की गरिमा एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाले बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश माल ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और न्याय की बुनियाद है। संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है। इसलिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी संविधान को पढ़े, समझे और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहे। संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।कार्यक्रम में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा, आदिवासी छात्र संगठन (ACS), जयस, भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा एवं भील प्रदेश युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर BPVM प्रदेश सहसंयोजक मुकेश भाभर, कॉलेज संयोजक जितेंद्र गरवाल, ACS जिला अध्यक्ष विकास भाभर, सामाजिक गोपाल निनामा, मीडिया प्रभारी ईश्वर भाभर, वीरसिंग राणा, विपीसिंह हारी, समरथ मईड़ा, विनोद भाभर, मुकेश भगोरा, छात्राएं प्राची परिहार एवं खुशबू प्रजापत, अधिवक्ता कमलेश जैतपुरी, सुनील तंबोलिया, लोकेश, कुलदीप जोकचंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More From Author

राउटी के सक्षम बोकड़िया (जैन) ने NEET-2026 में हासिल की सफलता

संयुक्त तत्वावधान में मनाया संविधान दिवस, किया उद्देशिका का वाचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *