तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की मांग

रतलाम। अजाक्स भवन भोपाल में कथित अवैध प्रवेश, ताला तोड़कर कब्जा, तोड़फोड़, आपराधिक अतिक्रमण, जान से मारने की धमकी, शासकीय शांति व्यवस्था भंग करने, साक्ष्य नष्ट करने तथा न्यायालय में लंबित प्रकरण के बावजूद किए गए कथित अवैध कृत्यों के विरोध में शुक्रवार को रतलाम अजाक्स इकाई ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामचन्द्र पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन का नेतृत्व अजाक्स रतलाम जिलाध्यक्ष रमेश कटारिया ने किया। ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत संबंधित आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।इस अवसर पर जिला सचिव एस.एस. भिड़े, संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल चनाल, लघु वेतन जिला अध्यक्ष दीपक छपरी, आकाश जिलाध्यक्ष ध्रुवलाल निनामा, ओ.पी. चौहान, डॉ. शिरीष मेहरा, निहारिका कटारिया, सुनील वर्मा, डॉ. अभय ओहरी, जुल्फीकार अली, सुजान भंवर, दिलीप मुनिया, राकेश कटारा, दीपक लावरे, गोविंद सोनगरा, देवा खरे, राजू राडोदिया, नरेन्द्र खरे, राजेन्द्र सिंह घोसर, राकेश खण्डेगिर, अर्जुन घोसर, राजपाल चौहान, आत्मेश परमार, राजेन्द्र मालवीय, रतन कटारा, धर्मेन्द्र केथवास, विनोद डामर, गणेश देवड़ा सहित बड़ी संख्या में अजाक्स पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।