अनंत चतुर्दशी पर आज थम जाएगा गणेश उत्सव का दौर: क्षिप्रा तट पर गूंजेंगे ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारे,कल होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

आलोट ( News SSR ) नगर और क्षेत्र में पिछले दस दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का उत्साह, उमंग और श्रद्धा का यह महापर्व आज (अनंत चतुर्दशी पर) संपन्न हो जाएगा। दस दिनों तक विधि-विधान से पूजे गए विघ्नहर्ता को आज नम आंखों और भारी अंतःकरण से विदाई दी जाएगी।

कल सुबह से ही पंडालों में विराजित आकर्षक और भव्य बप्पा की प्रतिमाओं का विशेष पूजन, हवन और महाआरती का दौर शुरू होगा। इसके बाद मूर्तियों को पंडालों से उठाकर भव्य चल समारोह (झांकियों) के रूप में क्षिप्रा नदी की ओर प्रस्थान किया जाएगा। नगर में लगभग 20 अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक गणेशोत्सव समितियों द्वारा प्रतिमाएं विराजित की गई हैं, जिनका चल समारोह अलग-अलग निर्धारित समय पर निकलकर शाम तक क्षिप्रा तट पर पहुंचेगा।

सार्वजनिक पंडालों के साथ-साथ घर-घर में विराजित बाप्पा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर परिषद ने विशेष इंतजाम किए हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए कारगिल चौराहा, संजय चौक और विट्ठल मंदिर चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर प्रतिमा संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। सामूहिक विसर्जन: इन स्थानों पर एकत्रित होने वाली प्रतिमाओं को सामूहिक रूप से वाहन के माध्यम से क्षिप्रा तट पर ले जाया जाएगा, जहां विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ उनका विसर्जन संपन्न होगा।गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। क्षिप्रा तट और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ बप्पा को विदाई दे सकें। विदाई के पूर्व यानी गुरुवार को आलोट के राजा के पंडाल में भव्य महा आरती की गई इसी तरह लालमाता के युवराज की भव्य आरती ॐ भ्रूम भक्त मंडल के द्वारा की गई इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे वही दशहरा मैदान स्थित गणेश पंडाल में गोवर्धन रा मित्र मंडल के द्वारा बप्पा की आरती की ओर महा प्रसाद का वितरण किया इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे इसी तरह उपल्ली टोली पर नया बाजार पिपली बाजार सहित सभी स्थानों पर गुरुवार को बप्पा के पंडालों में भव्य आरती पूजन किया गया ओर महा प्रसाद का वितरण किया गया। वही कारगिल चौराहे पर स्थित चिंताहरण गणेश मंदिर पर बप्पा को 56 भोग लगाए गए ओर खिचड़ी की महा प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे

More From Author

कोठारी विद्युत विभाग एवं दायमा को नवादय विद्यालय मे सांसद प्रतिनिधि की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, क्षेत्र में हर्ष की लहर

पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories