कोठारी विद्युत विभाग एवं दायमा को नवादय विद्यालय मे सांसद प्रतिनिधि की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, क्षेत्र में हर्ष की लहर

आलोट ( News SSR ) क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शासन एवं संस्था स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण और विद्युत वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दिनेश कोठारी को जिला विद्युत सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान में और अधिक गति आएगी।
वही शिक्षा के क्षेत्र में सहभागिता और विद्यार्थियों के कल्याण हेतु राकेश दायमा को जवाहर नवोदय विद्यालय, खामरिया, आलोट की विद्यालय प्रबंधन समिति एवं मेस कमेटी के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके अनुभव का लाभ विद्यालय के सुचारू संचालन और बच्चों की व्यवस्थाओं में मिलेगा।
यह दोनों मनोनयन दिनेश कोठारी और राकेश दायमा के दीर्घकालिक अनुभव, सामाजिक सक्रियता, सेवाभाव और संगठन के प्रति अटूट समर्पण का वास्तविक सम्मान है। शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों ने विश्वास जताया है कि दोनों ही महानुभाव अपनी इन नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र और संस्था के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि कोठारी ओर दायमा ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिली है तो जनहित सर्वोपरि रहेगा,सेवा का संकल्प है तो विकास निरंतर रहेगा।”

More From Author

​रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्पोरेट आईटी की बारीकियां

अनंत चतुर्दशी पर आज थम जाएगा गणेश उत्सव का दौर: क्षिप्रा तट पर गूंजेंगे ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारे,कल होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories