
रतलाम में धरना प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर दिया ज्ञापन

रतलाम। ( News SSR ) । आनलाइन फार्मेसी के विरोध में आॅल इंडिया आॅर्गेनाईजेशन आॅफ केमिस्टस एव ड्रगिस्टस के आव्हान पर देश-प्रदेश के साथ पूरे जिले में बुधवार को दवा दुकानें बंद रही। जिला औषधि विक्रेता संघ ने जेल रोड स्थित जिला चिकित्सालय के समीप धरना प्रदर्शन किया और रैली निकालकर कलेक्टोरेट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया।

जिला औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष जय छजलानी ने कहा कि आन लाइन फार्मेसी के खिलाफ यह संघर्ष किसी व्यापारिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड को रोकने और आने वाली पीढी के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए है। दवा व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखकर मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करने का संदेश दिया है। ये बंद आॅनलाइन दवा बिक्री के साथ अव्यवस्थित नियमों एवं बडे काॅर्पोरेट हस्तक्षेप के विरोध में भी था।

रतलाम में देश व्यापी बंद के दौरान जिला औषधि विक्रेता संघ ने जिला अस्पताल के द्वार पर धरना प्रदर्शन कर एकजुटता का परिचय दिया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्टोरेट में ज्ञापन दिया। सचिव अजय मेहता ने बताया कि ज्ञापन में मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और लाखों छोटे लायसेंसघारी केमिस्टस और उनके कर्मचारियों के हितो की रक्षा हेतु तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। बंद को सभी दवा विक्रेताओं ने शत-प्रतिशत सफल बनाया।


इस दौरान आपातकालीन सेवाए चालू रही।
जिला औषधि विक्रेता संघ को अन्य व्यापारिक संगठनों की और से मनोज झालानी, झमक भरगट, अभिषेक जैन, निखिल मिश्रा, सुरेन्द्र चत्तर संजय पारिख और आशीष घोटीकर आदि ने उपस्थित होकर समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान संगठन सचिव दीपक दोशी, सह सचिव विनय लोढा, एमपीसीडीए कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश लोढा, हार्दिक मेहता, जितेन्द्र देवानी, संजय गुगलिया, अशोक पटेल, भूपेन्द्र सोलंकी, प्रवीण गुप्ता, अवि माहेश्वरी, अमन जैन, माजिद भाई, नीरज बरमेचा, अभिनंदन मेहता, सज्जन मेहता, सिराज पाथरिया, टीनू भाई, प्रकाश लोढा, अमय लोढा, रूपेश छजलानी, राजेश व्यास पंकज संघवी,हेमन्त संघवी, कमल सिंह तोमर, पारस भंसाली, संजय तांतेड, समरथ पाटीदार, कमल कटकानी, अखिलेश लोढा, मितेश अग्रवाल, राजेश माहेश्वरी, उमेश माहेश्वरी, सौरभ लोढा, स्वप्निल लोढा निलेश पावेचा मौजूद रहे।