
आलोट। 31जुलाई 2026 ( News SSR )
नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद आलोट उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, वार्ड पार्षद प्रमिला बैरागी, प्रतिनिधि राकेश बैरागी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप शर्मा उपस्थित रहे। संस्था प्राचार्य महेंद्र सिंह पंवार ने विद्यालय की कार्ययोजना एवं उपलब्धियों की जानकारी दी तथा साइकिल वितरण प्रभारी पूजा ठाकुर, लाडकुंवर गोयल की साईकिल वितरण कार्यप्रणाली की सराहना की इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्राचार्य महेंद्र सिंह पंवार के साथ कपिलेंद्र सिंह निगम,महेंद्र सिंह सोलंकी, लोकेंद्र कुमार चतुर्वेदी,विनोद सिसोदिया, निर्मल चौहान, जगदीश मालवीय,सचिन शर्मा, कासिम काज़ी, दीपक देवड़ा, सुमेर सिंह, माधव शर्मा, शब्बीर मंसूरी, अर्जुन पाटीदार, रुकसाना काज़ी, पुष्पा पोरवाल,रश्मि चांदना, उषा बामनिया,
राजकुमारी पाल, परवीन खान, वंदना जोशी, शेफाली व्यास, चंचल शर्मा एवं काजल शर्मा सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह सोलंकी ने किया तथा आभार चंद्रकला भट्ट ने व्यक्त किया।