इबादत आपकी, खिदमत हमारी — 50 जायरीन 21 दिनों के उमराह सफर पर रवाना

रतलाम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जायरीन भी यात्रा में हुए शामिल, अल दस्तगीर टूर्स एंड ट्रावेल्स पर जताया भरोसा

रतलाम। ( News SSR ) हज, उमराह एवं जियारत के लिए रतलाम शहर में पिछले 10 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे अल दस्तगीर टूर्स एंड ट्रावेल्स के माध्यम से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से 50 उमराह जायरीन पवित्र उमराह यात्रा के लिए रवाना हुए। सभी जायरीन 21 दिनों की यात्रा पर रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान जायरीन पवित्र स्थलों की जियारत के साथ उमराह की इबादत अदा करेंगे।

यात्रा के लिए जायरीन रात्रि 9 बजे रवाना हुए। इस अवसर पर जायरीनों के परिवारजन, रिश्तेदार एवं परिचित उन्हें विदाई देने पहुंचे। उमराह पर जाने वाले जायरीनों को परिवारजनों ने मुबारकबाद दी और उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए दुआ की। विदाई के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला।

इस उमराह यात्रा में केवल रतलाम शहर के जायरीन ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। बख्तगढ़ एवं पंचेड़ सहित अन्य क्षेत्रों के उमराह जायरीन भी इस पवित्र सफर में शरीक हुए। सभी जायरीन एक साथ उमराह के लिए रवाना हुए।

अल दस्तगीर टूर्स एंड ट्रावेल्स की ओर से बताया गया कि संस्था पिछले करीब 10 वर्षों से हज, उमराह एवं जियारत के लिए जायरीनों को यात्रा संबंधी सेवाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है। संस्था का उद्देश्य जायरीनों को उनकी धार्मिक यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसी सेवा भावना के चलते रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार अल दस्तगीर उमराह ग्रुप रतलाम से जुड़ रहे हैं।

संस्था की ओर से “इबादत आपकी, खिदमत हमारी” के संदेश के साथ जायरीनों की सेवा को प्राथमिकता देने की बात कही गई। वहीं “क्योंकि दस्तगीर है, तो भरोसा है” संदेश के साथ उमराह पर रवाना हुए सभी जायरीनों के लिए नेक दुआओं की अपील की गई।

उमराह के पवित्र सफर पर रवाना हुए सभी 50 जायरीनों के परिजनों एवं परिचितों ने उनके लिए देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ करने की बात कही। जायरीन उमराह की इबादत अदा करने के साथ पवित्र स्थलों की जियारत कर निर्धारित अवधि के बाद वापस लौटेंगे।

अल दस्तगीर टूर्स एंड ट्रावेल्स की ओर से उमराह एवं जियारत से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए संपर्क करने की अपील की गई है।

More From Author

25 अक्टूबर को पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् का 24वाँ ज़ोनल अधिवेशन

खेतलपुर गौशाला में श्राद्ध पक्ष नवमी पर लगा गोमाता को 11 क्विंटल का ’56 भोग’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *