25 अक्टूबर को पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् का 24वाँ ज़ोनल अधिवेशन

रतलाम।( News SSR ) पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् के 24वें ज़ोनल अधिवेशन का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियों एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर परिषद् द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि रेलवे संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं मंदसौर-नीमच सांसद श्री सुधीर गुप्ता और मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री चैतन्य काश्यप उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता में ज़ोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने कहा कि रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान एवं सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में कर्मचारी हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

परिषद् ने OPS लागू करने, वर्तमान वेतन के आधार पर बोनस की गणना, 8वें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने, वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को राजपत्रित दर्जा देने, रेल संचालन के अनुरूप नए पद सृजित करने, माता-पिता को आश्रित सुविधाएं देने, निजी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, पात्र कर्मचारियों को सेफ्टी एवं हार्ड वर्किंग अलाउंस देने, LDC को Open to All करने तथा 12 घंटे का रोस्टर समाप्त कर 8 घंटे की ड्यूटी लागू करने की मांग उठाई।

परिषद् पदाधिकारियों ने कहा कि 25 अक्टूबर के अधिवेशन में इन मांगों सहित रेल कर्मचारियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

प्रेस वार्ता में मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पारासर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौड़ तथा सहायक मंडल मंत्री एवं मीडिया प्रभारी धीरज प्रजापति उपस्थित रहे।

More From Author

पति को युवती के साथ पकड़ने का मामला: होटल विवाद के बाद युवती ने ज़हर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

इबादत आपकी, खिदमत हमारी — 50 जायरीन 21 दिनों के उमराह सफर पर रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *