करवाचौथ पर देर से घर लौटने का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाया, प्रकरण दर्ज

रतलाम, 01 नवंबर ( News SSR ) । करवाचौथ के पावन पर्व पर पति के देर रात घर पहुंचने और कारण पूछने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी पति ने पत्नी का गला दबाया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना तीन दिन पूर्व गुरुवार (करवाचौथ की रात) की है। जावरा की राजीव कॉलोनी निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति विशाल जाट (निवासी हसनपलिया, जावरा) रात करीब 1:00 बजे घर पहुंचे थे। जब पीड़िता ने देर से आने की वजह पूछी, तो आरोपी पति आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा।

महिला द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी पति आपा खो बैठा और उसने लात-घूंसों से पीड़िता की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का गला दबा दिया, जिससे उसकी गर्दन पर चोट आई और जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

​घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित महिला का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

More From Author

बंद कमरे में चल रहा था सामूहिक मंतातरण का प्रयास, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य बरामद

शिवराजसिंह चौहान की माताजी के निधन पर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, व्यक्त की शोक संवेदनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories