
भोपाल। ( News SSR ) भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की पूज्य माताजी के निधन पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान विधायक डोडियार ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री शिवराजसिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर इस दुःखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। माताजी का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।