अवैध कॉलोनी पर जमकर बरसे डी पी धाकड़ बोले बिना परमिश हो रहे जिले में धड़ल्ले से अवैध निर्माण

( News SSR )। जावरा किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेजावता दशहरा मैदान से बरखेड़ी और उपलई जाने वाले परम्परागत रास्ते को कॉलोनाइजर द्वारा बंद कर दिए जाने से क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावरा को आवेदन देकर रास्ता खुलवाने और कॉलोनाइजर पर कार्रवाई की मांग की है किसानों द्वारा बताया कि यह रास्ता पीढ़ियों से चला आ रहा है वर्तमान में कॉलोनाइजर ने इस रास्ते को बंद कर दिया है और पानी निकासी के लिए पाइप डाल दिए हैं इससे कंस्ट्रक्शन एरिया का पानी रास्ते पर इकट्ठा हो रहा है आवेदन में कहा गया है कि रास्ते में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है आरोप है कि कॉलोनाइजर ने रातों-रात पोकलेन मशीन से कुएं बनाकर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है किसानों ने मांग की है कि अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्री को हटाकर रास्ता और पानी की निकासी पुनः चालू की जाए साथ ही कॉलोनाइजर के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए किसानों ने कहा कि हजारों किसानों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है वहीं जिला पंचायत सदस्य डी पी धाकड़ ने कहा पंचायत से लगी सटीक जमीनों पर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं शहर कि भी यही स्थिति बनी हुई हैं बिना भवन निर्माण परमिशनो के कार्य चल रहे हैं इस पर शासन प्रशासन को ध्यान देना जरूरी है।