खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

बिना पंजीयन संचालित मावा भट्टी एवं स्व सहायता समूह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

रतलाम।( News SSR ) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए। नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल द्वारा तहसील जावरा के ग्राम कलालिया स्थित श्री नीलकंठ दूध डेयरी से मावा एवं घी के दो नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान डेयरी पर विक्रय के लिए मावा एवं घी का निर्माण किया जाना पाया गया। मौके पर प्रोपराइटर को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पंजीयन प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। दोनों नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसी प्रकार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा पिपलौदा क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ी स्थित श्री सांवरिया मावा भट्टी से मावा तथा कालूखेड़ा स्थित बजरंग बाजार से गुड़ का नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम चिपिया स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले इंदिरा गांधी स्व सहायता समूह से पके चावल, कढ़ी एवं आटे के नमूने लिए गए।

सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बिना पंजीयन संचालित पाए जाने पर श्री सांवरिया मावा भट्टी एवं इंदिरा गांधी स्व सहायता समूह के विरुद्ध बिना पंजीयन के संचालन का प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया।

More From Author

मध्यप्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट: रतलाम रेंज के 04 पुलिसकर्मियों का राज्य स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता के लिए चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories