रतलाम में 5.5 करोड़ की सराफा लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, ₹5.32 करोड़ का सोना और चांदी बरामद

300 से अधिक CCTV और साइबर सर्विलेंस से मिले सुराग

​रतलाम,16अगस्त( News SSR )। थाना बिलपांक क्षेत्र के अंतर्गत बड़नगर से लौट रहे सराफा व्यापारी से हुई करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवरातों की डकैती का रतलाम पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका—जिसमें 4.167 किग्रा सोना और 4.047 किग्रा चांदी (कुल कीमत लगभग ₹5.5 करोड़)—बरामद कर लिया है।

​घटना का पर्दाफाश करते हुए उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 9:15 बजे रतलाम निवासी सराफा व्यापारी अर्पित चोरड़िया बड़नगर से बस द्वारा रतलाम लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान चौकी, उमरथाना फंटा के पास बस में सवार बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिलपांक में धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

​300 से अधिक CCTV और साइबर सर्विलेंस से मिले सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी निमिष अग्रवाल और एसपी अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल से लेकर बड़नगर तक के 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस का सहारा लिया। सटीक डिजिटल इनपुट के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में छिपे हुए हैं। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया।

​बरामदगी विवरण
​सोने के आभूषण: 238 नग (वजन 4.167 किग्रा), कीमत लगभग ₹5.32 करोड़।
​चांदी के आभूषण: 183 नग (वजन 4.047 किग्रा), कीमत लगभग ₹9 लाख।

​गिरफ्तार आरोपी
​राहुल गुर्जर (24), निवासी ग्राम ऊनी, थाना बिलपांक, रतलाम
​अभिजीत उर्फ अभय गुर्जर (22), निवासी ग्राम ऊनी, रतलाम
​यशवंत गुर्जर (28), निवासी बालागंज, मंदसौर
​राहुल उर्फ वीर गुर्जर (25), निवासी दिलीपनगर, रतलाम
​रवि उर्फ बबला गुर्जर (27), निवासी ग्राम जमुनिया, रतलाम
​मोहम्मद उमर उर्फ पप्पू (42), निवासी आनंद कॉलोनी, रतलाम
​(फरार आरोपी: रोहित नायक निवासी रतलाम एवं गौरव गुर्जर निवासी इंदौर)

​पुलिस टीम को इनाम की घोषणा
आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में भी व्यापारी को लूटने की असफल योजना बनाई थी। मामले का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम को DGP स्तर से पुरस्कृत कराने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भी सफलता पर रतलाम पुलिस टीम की सराहना की है। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका–

इस महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण प्रकरण के खुलासे में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक दीपक मंडलोई, निरीक्षक रणजीत सिंगार, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उप निरीक्षक अनुराग यादव, उप निरीक्षक अलकेश सिंगाड़, उप निरीक्षक सुरेश गोयल, उप निरीक्षक किशनलाल रजक, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप निरीक्षक विजय बामनिया, उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, उप निरीक्षक वी.डी. जोशी, उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, सउनि कपिल डिंडोर, प्र आर जयेन्द्र सिंह, प्र.आर. दिनेश खिची , प्र.आर.हेमन्त परमार , प्रआर.अनील शुक्ला , प्रआर.अशोक मईड़ा , प्र.आर.राकेश पंवार , प्रआर.हिम्मतसिंह राठौर , प्रआर.मुकेश चौहान , प्रआर.आशीष धानक , प्रआर.मोहनसिंह, प्रआर.प्रकाश राणा , ,आर.रोहित चौहान, आर.निलेश अवस्या, आर.राकेश प्रजापत ,आर.महेन्द्रसिह , आर.लंकेश पाटीदार, आर.नितेश निनोर, आर.अरविन्द सिंगाड, आर.विनोद सिगांड़ ,आर.धर्मेन्द्र यादव , आर.मुन्नालाल चौहान , आर.टीकमसिंह , दीनदयाल पाटीदार , आर.विशाल , आर.कमलेश निनामा , आर.पिन्टु विश्वकर्मा , आर.विकाश जादोन, डीएसबी रतलाम सउनि शिव नामदेव, प्र.आऱ. योगेन्द्रसिह जादौन .आर.मुकेश शर्मा प्र.आर. विजय पंजाबी ,प्र.आर.देविदानसिह , प्र.आर.कमलेश पांडे आर रोहित गुर्जर, आर प्रेमसिह निनामा, आर संजय वास्कले, आर रितेश यादव, आरक्षक आदिल मोहम्मद, आर अंकित काला, आर नितिन सक्सेना, आर नीरज पंवार, उप पुलिस अधीक्षक कमलेश सिंगार (थाना प्रभारी बडनगर) आर कमलेश मौर्य (थाना बडनगर), आर मनोहर (थाना बडनगर) डीएसबी रतलाम से सहायक उप निरीक्षक शिव नामदेव, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक मुकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय पंजाबी, प्रधान आरक्षक देविदान सिंह एवं प्रधान आरक्षक कमलेश पांडे आर सचिन पाटीदार, म आर रुचि अलावा, आर कमल मारु, सैनिक दिनेश डोडियार राजेश देवडा, सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। टीम को पुरुस्कृत किया जायेगा ।

More From Author

ग्राम पंचायत मालवासी में सरपंच श्रीमती कलावती डांगी ने किया ध्वजारोहण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories