जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की फोर-लेन निर्माण की समीक्षा

रतलाम ( News SSR )

 रतलाम-खाचरौद मार्ग को जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा जल्द क्रियान्वित होने वाली है। इस योजना के तहत फोर-लेन विकसित कर रतलाम-खाचरौद मार्ग को ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रस्तावित मार्ग निर्माण की योजना से अवगत कराया।
श्री काश्यप ने ले-आउट देखने के बाद कुछ सुधार के साथ डी.पी.आर. तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री काश्यप को एमपीआरडीसी के डिविज़नल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने के लिए रतलाम-खाचरौद मार्ग फोर-लेन बनेगा। आबादी क्षेत्र वाले गांव में इसे बाहर से बायपास डालकर निकाला जाएगा। श्री काश्यप ने प्रेजेंटेशन देखने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एमपीआरडीसी के एजीएम अमित भूरिया आदि मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 220 करोड़ की लागत से रतलाम-खाचरौद फोर-लेन निर्माण कर उसे जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने की घोषणा की थी।

More From Author

श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, 12 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक

नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव : GNM व ANM में अब 12वीं के अंकों से सीधा प्रवेश; रतलाम के रॉयल नर्सिंग कॉलेज में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ बस, हॉस्टल और 120 बेड अस्पताल की सर्वसुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories