तीन माह से वेतन के इंतजार में नगर परिषद के कर्मचारी

समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल, सफाई व सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग

आलोट। 29सितम्बर ( News SSR ) नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने तीन माह से बकाया वेतन का एकमुश्त भुगतान किए जाने तथा भविष्य में प्रत्येक माह समय पर वेतन दिए जाने की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे नगर की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से संभाल रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों को विगत तीन माह से वेतन नहीं मिला जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो गई हे नगर परिषद में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का शील शिला लंबे समय से चल रहा हे लेकिन इसका स्थाई समाधान परिषद अब तक नहीं निकाल पाई हे कई बार आवेदन दिए हड़ताल की लेखी समस्या जस की तस बनी हुई हे जिसके कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी हे
कर्मचारियों के अनुसार वर्तमान में उनका लगातार तीन माह का वेतन बकाया है और चौथा माह भी चल रहा है। समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार के पालन-पोषण, दैनिक आवश्यकताओं और घरेलू खर्चों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन के अभाव में उनके द्वारा लिए गए ऋण की किस्तें भी समय पर जमा नहीं हो पा रही हैं, जिससे बैंक रिकॉर्ड एवं सिविल स्कोर प्रभावित होने की चिंता बनी हुई है। आने वाले दिनों में त्यौहार शुरू हो रहे हे ओर वेतन नहीं मिल रहा हे तो त्यौहार पर कर्मचारी कैसे त्यौहार मनाएंगे

तीन साल से सफाई व सुरक्षा सामग्री नहीं मिलने का आरोप

सफाई कर्मचारियों ने यह भी बताया कि उन्हें लगभग तीन वर्षों से सफाई एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वर्तमान में त्योहारी समय होने के कारण नगर में सफाई व्यवस्था का दबाव भी बढ़ गया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि सफाई कार्य के लिए आवश्यक सामग्री के साथ-साथ सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे सुरक्षित तरीके से बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।

More From Author

महापुरुषों के आशीर्वाद से आज रतलाम श्रीसंघ महक रहा है : प्रवर्तक प्रकाशमुनि म. सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories