
ताल।23जुलाई । ( News SSR )श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना ताल पुलिस द्वारा दिनांक 01.02.26 को मुखबीर सुचना पर आरोपी भारतसिह पिता दिलीपसिह सौंधिया राजपुत निवासी आम्बा से मादक पदार्थ एमडी व डोडाचूरा जप्त कर आरोपी भारतसिह को गिरफ्तार कर थाना ताल पर अपराध क्रमांक 62/26 धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था बाद उक्त प्रकरण की विवेचना में भारतसिह के द्वारा प्रकरण मे जप्तशुदा मादक पदार्थ आरोपी अनुराजसिह पिता भगवानसिह सोंधिया निवासी ढोढर को देने जाना बताया था जिस पर आरोपी अनुराजसिह घटना के बाद से फरार था। जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के द्वारा फरार आरोपी अनुराजसिह की गिरफ्तारी पर 5000 रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।
पुलिस कार्यवाही – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस के द्वारा दिनांक 22.07.2026 को अपराध क्र. 62/2026 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट के फरार उद्घोषित ईनामी बदमाश अनुराज सिंह पिता भगवानसिंह जाति सौंधिया राजपुत उम्र 25 साल निवासी ग्राम ढोढर थाना बडोद जिला आगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
गिरफ्तार आरोपी – अनुराज सिंह पिता भगवानसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 25 साल निवासी ग्राम ढोढर थाना बडोद जिला आगर,
सराहनीय योगदान– निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी ताल, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर 241 अंकित काला, आर 337 सावरिया पाटीदार, आर 377 राहुल पाटीदार, आर 1003 मनीष शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।