दिल बहार चौराहे पर महिलाओं ने युवक की सरेराह पिटाई, जेब से छीने रुपए; वीडियो वायरल

रतलाम । 13 जुलाई । ( News SSR )स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल बहार चौराहा एक बार फिर अपराध और असामाजिक गतिविधियों के कारण सुर्खियों में है। पुलिस की गश्त और दावों के बावजूद इस व्यस्ततम इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दिल बहार चौराहे के पास बैठे एक युवक पर अचानक तीन-चार महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं ने युवक को घेरकर सरेराह बेरहमी से पिटाई की और मारपीट के दौरान उसकी जेब से रुपए भी निकाल लिए। चौराहे पर हुई इस गुंडागर्दी से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान पास में खड़े एक मैजिक वाहन चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने दिल बहार चौराहे पर पुलिस का स्थायी पहरा तैनात करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस व्यस्त क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से आमजन और राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

दिल बहार चौराहे पर महिलाओं ने की युवक की सरेराह पिटाई, जेब से रुपए छीने; वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories