
रतलाम। ( News SSR ) नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा आपसे मांग की गई कि दिनांक 29.04.2026 को जिला कलेक्टर रतलाम द्वारा नगर निगम के समस्त कर्मचारियो का पुनरक्षित वेतन मान से बकाया एरियर की राशी दिए जाने के संबंध में आदेश किया गया है।

नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियो का 05 माह का एरियर राशि का भुगतान शिघ्र किए जाने हेतु । समिति ने नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर पहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा यह कहा गया कि वर्तमान में त्यौहार नजदीक है इसे देखते हुए एरिया की राशि शीघ्र दी जावे । ज्ञापन देते समय उपस्थित संघर्ष समिति सदस्य अध्यक्ष विजय खरे पटेल, संजय पेमाल, कमल शिंदे, अन्नु चनाल, राकेश खण्डेगिर, यशवंत फतरोड, संतोष भाटी, नरेंद्र खरे, आकाश खरे,शंकर जी बगल, देवा खरे, वीरेंद्र नरवाले, विशाल घोसर, राजेंद्र सिंह घोसर, आदि साथी उपस्थित रहे