मुख्यमंत्री मोहन यादव व मंत्री चेतन्य काश्यप का महापौर प्रहलाद पटेल ने माना आभार

रतलाम 18 नवम्बर ( News SSR ) नगर पालिक निगम रतलाम स्वामित्व की ऐसी संपत्तियां जो राजदरबार द्वारा तत्कालीन नगर सुधार न्यास (नगर निगम) को आवंटित की गई थी को राजस्व अभिलेखों में नगर निगम के नाम पर दर्ज किये जाने के आदेश जारी करवाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव व केबिनेट मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप का आभार महापौर प्रहलाद पटेल ने माना।
महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा 6 अक्टूबर को भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन जी यादव से मुलाकात कर रतलाम नगर पालिक निगम स्वामित्व की कई ऐसी संपत्तियां जो कि राजदरबार द्वारा तत्कालीन नगर सुधार न्यास (नगर निगम) को आवंटित की गई थी एवं तभी से नगर निगम के आधिपत्य की रही है एवं पूर्व में तत्कालीन नगर सुधार न्यास व नगर निगम द्वारा योजना बनाकर उक्त भूमियों पर विकास कार्य करवाये गये थे जैसे- दो बत्ती स्थित कोठारी मार्केट, हरमाला रोड स्थित फुल मण्ड, नगर निगम भवन आदि जो कि नगर निगम की है किन्तु वर्तमान में राजस्व (नजूल) विभाग में शासकीय भूमि के नाम पर ही दर्ज है को नगर निगम के नाम दर्ज करवाने के अनुरोध व पत्र प्रेषित किया गया था।
माननीय मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन जी यादव तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये निर्देशों के तहत विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल को पत्र प्रेषित कर उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर कार्यवाही का प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
सीएम मॉनिट के माध्यम से समय-समय पर उक्त प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट ली जायेगी ताकि नगर निगम स्वामित्व आधिपत्य की संपत्तियो का राजस्व अभिलेखों में नगर निगम रतलाम का नाम शीघ्र दर्ज हो एवं नगर निगम द्वारा कार्य योजना बनाकर उक्त भूमियों पर नगर तथा नागरिकों के हित में कार्य करवा सकें।