100 डायल से पहले पहुंचे किसान नेता डीपी धाकड़, जंगल से बरामद करवाए लहसुन के 5 कार्टून।

रतलाम। 18 नवम्बर ( News SSR ) आज बुधवार सुबह 5:30 बजे कमठाना के किसान ईश्वरलाल पाटीदार मैजिक वाहन से लहसुन के कार्टून लेकर नामली मंडी जा रहे थे। रास्ते में घटना ब्रिज के पास चोरों ने चलते वाहन से लहसुन के कार्टून उतार लिए। मंडी पहुंचने पर चोरी का पता चला तो किसान ने तत्काल डीपी धाकड़ को फोन किया।

डीपी धाकड़ ने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को फोन कर घेराबंदी करवाई। करीब एक घंटे की सक्रियता के बाद जंगल से लहसुन के 5 कार्टून बरामद हो गए।

एक सवाल जरूर है—जब किसान मदद के लिए फोन करता है, तो आसपास के लोग फोन क्यों नहीं उठाते? यदि हम सब समय पर फोन उठाकर किसानों की मदद करें, तो किसानों का नुकसान रोका जा सकता है। किसान की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

More From Author

जिला पंचायत की स्थाई कृषि समिति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, योजनाओं के लाभार्थियों की सूची मांगी

नगर निगम स्वामित्व आधिपत्य की संपत्तियां राजस्व अभिलेखों में होगी नगर निगम के नाम से दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories