नामली के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

​रतलाम, 26 अक्टूबर ( News SSR )। नामली कृषि उपज मंडी के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदसौर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला और उसके एक माह के मासूम बेटे की जान चली गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं 4 वर्षीय बेटी को मामूली चोटें आई हैं।
​
​जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के दलोदा स्थित ग्राम लामगरी निवासी 25 वर्षीय अनिल अपनी पत्नी सुगनाबाई, चार वर्षीय बेटी अर्चना और एक माह के बेटे हर्षित के साथ रतलाम जिले के ग्राम बड़ौदा स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने ससुर की बाइक से एक माह के बेटे का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए नामली जा रहा था।

​उपचार के दौरान मासूम ने भी तोड़ा दम
​परिवार जैसे ही नामली कृषि उपज मंडी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में सुगनाबाई की मौके पर ही मौत हो गई।

​सूचना मिलने पर नामली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उपचार के दौरान एक माह के मासूम हर्षित ने भी दम तोड़ दिया। अनिल का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

​नामली पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्राला चालक की तलाश की जा रही है।

More From Author

शरद पूर्णिमा पर गीता मंदिर में भक्ति की रात, भगवान कृष्ण की आरती में उमड़े श्रद्धालु

भाजपा जिलाध्यक्ष से 50 हजार की अवैध वसूली का प्रयास, फर्जी पत्रकार पर मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories