
रतलाम। ( News SSR ) रतलाम से श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन तक निकाली जा रही निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास, महिला मंडल, रतलाम एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में यात्रा संयोजक गौरव जाट, वैभव जाट एवं मयंक जाट सहित यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जवाहर व्यायामशाला प्रमुख दौलत जाट पहलवान सहित यात्रा से जुड़े पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के जयघोष के साथ कावड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। स्वागत समारोह पूरे समय श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।