रतलाम रेलवे स्टेशन पर 1.6 करोड़ की एम्फेटामाइन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, ट्रेन से कर रही थी तस्करी

​रतलाम,07 अगस्त( News SSR )। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से मुंबई जा रही एक नाइजीरियाई महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 2 किलोग्राम ‘एम्फेटामाइन’ (Amphetamine) ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक नाइजीरियाई महिला नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली ट्रेन में अपने सामान के साथ भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर यात्रा कर रही है। इस सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने तुरंत जाल बिछाया और रतलाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही महिला तस्कर को पहचान कर रोक लिया।

महिला के ट्रॉली बैग की जब बारीकी से तलाशी ली गई, तो उसमें एक गुप्त कैविटी (छिपी हुई जगह) बनी हुई मिली। उस कैविटी के भीतर से भूरे रंग का एक प्लास्टिक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा पदार्थ भरा था।

​एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मौके पर मौजूद फील्ड-टेस्टिंग किट से जांच करने पर उस सफेद क्रिस्टल में एम्फेटामाइन ड्रग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डीआरआई ने 1.6 करोड़ रुपये मूल्य की 2 किलो एम्फेटामाइन को जब्त कर लिया। महिला यात्री को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल अधिकारियों ने गिरफ्तार महिला की पहचान उजागर नहीं की है और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

More From Author

निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास, महिला मंडल, रतलाम एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

नगर निगम परिषद के चार साल बेमिसाल महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद सदस्यों का मिठाई खिलाकर दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories