पटवारी संघ की हड़ताल का चौथा दिन: मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास तक निकाली रैली, ज्ञापन सौंपा

रतलाम, 06 अगस्त।( News SSR ) मध्य प्रदेश पटवारी संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल के चौथे दिन आज रतलाम जिले के समस्त पटवारियों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में एकजुटता का परिचय देते हुए। गुलाब चक्कर से स्टेशन रोड स्थित मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय चैतन्य काश्यप के निवास तक शांतिपूर्ण रैली निकाली।

रैली में शामिल सभी पटवारी सफेद वेशभूषा में उपस्थित रहे, जो उनकी एकता, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन का प्रतीक रहा। रैली के दौरान पटवारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए तथा सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चैतन्य काश्यप की अनुपस्थिति में मंत्री महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल को सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल रावत द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया, जिसके पश्चात पोरवाल ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे मंत्री महोदय तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश पटवारी संघ रतलाम के जिला अध्यक्ष गोपाल रावत ने हड़ताल के आज चौथे दिन भी अनुशासित एवं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने वाले जिले के सभी पटवारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पटवारी अपनी जायज एवं लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण तक पूरी एकजुटता एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने सभी साथियों से इसी प्रकार संगठन की मजबूती बनाए रखने एवं आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिले के समस्त पटवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की अपेक्षा व्यक्त की।

More From Author

बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर SP ने दी जानकारी।

महावीर विद्यालय की बसों में सुरक्षा मानकों की कमी को लेकर विद्यार्थी ओर अभिभावकों का फूटा गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories