परशुराम युवा संघ ने शहीद चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता स्व. भारत भूषण तिवारी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

रतलाम। 1 जुलाई ( News SSR ) बाढ़ पीड़ितों और आमजनों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले, युवाओं के चहेते और प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता स्व. भारत भूषण तिवारी जी को आज नगर के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।


​परशुराम युवा संघ, रतलाम के तत्वावधान में आज बुधवार शाम 7 बजे शहर सराय स्थित शह़ीद चौक पर एक गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
​इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. भारत भूषण तिवारी जी के सामाजिक जीवन और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका असमय चले जाना रतलाम के सामाजिक क्षेत्र और युवा वर्ग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
​शोक सभा में परशुराम युवा संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्य रूप से रमाकांत जी उपाध्याय, बसंत जी पंड्या, शांतिलाल जी शर्मा, राहुल दुबे, जुगल पंड्या, विजय पंड्या,जीतेन्द्र हाडा, नीलेश शर्मा, चित्रांश जोशी कई युवा साथी मौजूद रहे।

More From Author

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जीएनएम की बोर्ड परीक्षा में हासिल किए उत्कृष्ट अंक

महापौर प्रहलाद पटेल की पहल रंग लाई- शेल्टर हाउस हेतु नगर निगम को ग्राम धामनोद में भूमि उपलब्ध।महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थित में अध्यक्ष वासुदेव गुरबानी और स्वास्थ अधिकारी द्वारा किया गया अनुबंध पत्र सम्पादित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories