पांच हजार का इनामी फरार आरोपी महिपाल कंजर गिरफ्तार, आलोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रतलाम, 28जुलाई( News SSR )। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आलोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साल 2024 में पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी बदमाश महिपाल उर्फ विजय उर्फ भोला कंजर को गिरफ्तार कर लिया है।

​एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन, एएसपी विवेक कुमार लाल और एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर के कुशल निर्देशन में थाना आलोट पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।

​राजस्थान से पकड़ाया शातिर आरोपी
​गिरफ्तार आरोपी की पहचान महिपाल उर्फ विजय उर्फ भोला (पिता मनोहर कंजर, उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

​जिले के कई थानों में दर्ज हैं गंभीर अपराध
​पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब आलोट सहित जिले के अन्य थानों में गंभीर मामलों में आलोट थाने में अपराध क्रमांक 607/2024 (धारा 191(2,3), 190, 109, 310(4,5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट), 616/2024 (धारा 309(6) BNS) नामली थाने में अपराध क्रमांक 145/2025 (धारा 310(4,5,6) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट), पिपलोदा थाने में अपराध क्रमांक 140/2024 (धारा 395, 307, 323, 412 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट) दर्ज है।

​सराहनीय भूमिका
​शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में आलोट थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, उनि प्रमोद राठौर, उनि आर. सी. खड़िया और आरक्षक 490 दीपक पाटीदार की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।

More From Author

पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में एकजुट हुए पटवारी, खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग

रतलाम: विरियाखेड़ी में सिद्धार्थ नगर के पास निजी भूमि पर अवैध कब्जे और मारपीट का प्रयास, कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories