प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र को संबोधन का सीधा प्रसारण नारी शक्ति ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ देखा-सुना।


रतलाम, 18 अप्रैल।
 (न्यूज एस एस आर )देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इसमें उन्होने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास नहीं होने पर मातृ शक्ति से क्षमा मांगी और इस बिल को लेकर विपक्ष की नकारात्मक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री जी के संबोधन का रतलाम में नारी शक्ति ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ सीधा प्रसारण देखा। विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, इंदौर जिला ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित भाजपा के प्रदेश, जिला मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण आदि उपस्थित रहे।

More From Author

पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी में माता-पिता से संवाद, बच्चों के समग्र विकास की दी जानकारी।

एडीएम एवं तहसीलदार ने भरे स्व गणना पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories