प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ता क्षमता संवर्धन से अपने नेतृत्व को आगे बढ़ाएँ : रत्नेश विजयवर्गीय

इटावा माताजी में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण आयोजित, जल संरक्षण एवं स्वच्छता का लिया संकल्प

रतलाम, 23 अक्टूबर( News SSR )मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रतलाम द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन ग्राम इटावा माताजी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ता अपनी क्षमताओं का विकास कर नेतृत्व को आगे बढ़ाएँ तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रामलाल सोलंकी ने ग्रामीण विकास में किसानों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सरपंच कुशाल सिंह राठौर ने ग्राम पंचायत एवं प्रस्फुटन समितियों के समन्वय से गांव की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने जल संरक्षण, बोरी बंधान एवं स्वच्छता अभियान की कार्ययोजना की जानकारी दी। प्रशिक्षण में समितियों को अभिलेख एवं एमआईएस संधारण के नियमानुसार व्यय, उपयोगिता प्रमाण-पत्र तथा बैठकों की कार्यवाही दर्ज करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही नवांकुर सखी योजना एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण और पौधों के संरक्षण पर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के पश्चात कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण एवं नशामुक्ति की शपथ ली तथा प्राचीन बिजासन माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

इस अवसर पर परामर्शदाता राजेश सोलंकी, श्रीमती मेघा क्षोत्रिय, प्रदीप बिडवाल सहित ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

दर्दनाक हादसा: पलसोड़ी में आवारा कुत्ते के हमले से 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

मानवता की मिसाल: सजग नागरिकों ने 2 वर्षीय बिछड़े बालक को सुरक्षित थाने पहुंचाया, पुलिस की तत्परता से परिजनों को सौंपा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories