स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस जावरा की सघन जांच एवं वैधानिक कार्रवाई

जावरा।( News SSR ) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित स्कूली वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस जावरा द्वारा विगत दिनों से लगातार सघन जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा लगभग 100 स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 20 स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा लगभग 10,000 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

चेकिंग अभियान का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना तथा स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।
यह चेकिंग अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।
अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से अपील—

  • स्कूली वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को न बैठाएं।
  • वाहन चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज हमेशा उपलब्ध रखें।
  • वाहन की फिटनेस, बीमा एवं परमिट को समय-समय पर जांचकर वैध बनाए रखें।
  • वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखें।
  • विद्यार्थियों को वाहन में चढ़ाते और उतारते समय विशेष सावधानी बरतें तथा वाहन को निर्धारित स्थान पर ही रोकें।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और गति सीमा सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें।
  • वाहन में विद्यार्थियों के साथ निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप परिचालक अथवा सहायक की व्यवस्था रखें।
  • अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहन की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं चालक के व्यवहार के प्रति सजग रहें।
  • किसी भी प्रकार की लापरवाही, असुरक्षित वाहन संचालन या नियमों के उल्लंघन की जानकारी संबंधित स्कूल प्रबंधन , यातायात पुलिस को दें।

स्कूली वाहन संचालकों से विशेष रूप से अनुरोध है कि वे केवल चालान अथवा वैधानिक कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें। स्कूल प्रबंधन भी यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों के परिवहन के लिए केवल वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों वाले वाहनों का ही उपयोग किया जाए।

     

More From Author

गर्भवती गाय चोरी कर काट खाने का सनसनीखेज मामला: भील पंचायत में आरोपियों ने कबूला जुर्म, मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories