
बुरहानपुर।( News SSR ) विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने और शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से श्रीराम फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। बुरहानपुर शहर में श्रीराम सेवा संकल्प एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने की। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुरहानपुर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल उपस्थित रहीं। इसके साथ ही श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ हेड सचिन सिंह शेखावत भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को कम करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
श्रीराम फाउंडेशन की यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक सपनों को नई उड़ान देने के साथ ही उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।