
रतलाम दिनांक 5 जून।( News SSR) ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में राज्य स्तरीय दल एवं राष्ट्रीय दल द्वारा निरीक्षण किया जाता है और इस आधार पर उच्च गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस का सर्टिफिकेशन प्रदान किया जाता है। इस क्रम में रतलाम जिले में जावरा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडावदा को 92.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जाने के आधार पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस का सर्टिफिकेशन प्रदान करने के लिए क्वालिफाइड घोषित किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र की इस उपलब्धि पर सभी अधिकारी कर्मचारियों ने केंद्र पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित की है।