गिरीश सिंगिंग क्लब ने अभिनंदन कर स्वागत किया।

रतलाम 29जुलाई2026 ( News SSR )हर किसी व्यक्ति का हॉलीवुड की चका चौध में जाने का सपना रहता है, बहुत से सफल होते हैं और बहुत से निराश होकर वापस लौट जाते हैं लेकिन मैंने अपनी बैंक की नौकरी छोड़कर हॉलीवुड में म्यूजिकल डायरेक्टर बनने का संकल्प लिया। और आज मैं गायक कुमार सोनू, अलका याग्निक, विनोद राठौड़, अनुराधा पौडवाल जैसे कई गायको को आज म्यूजिकल डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहा हूं। रतलाम आगमन मेरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है की आपके यहां के अंतरराष्ट्रीय गायक गिरीश चंद्र शर्मा ने एक कार्यशाला आयोजित की है। जिसमें मैं और मेरे साथी स्वर की एवं गायकी की अन्य तकनीकों से रूबरू करेंगे। उपरोक्त विचार म्यूजिकल डायरेक्टर डीएमआई के संचालक युवा देव त्रिपाठी मुंबई ने गिरीश सिंगिंग क्लब एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन स्वागत समारोह के दौरान दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में व्यक्त किये। इस अवसर पर स्वर ट्रेनर( वोकल ट्रेनर )सुमन बनर्जी मुंबई, हॉलीवुड म्यूजिक कंसलटेंट जगदीश भारद्वाज मुंबई ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

तीनों ही फिल्मी हस्तियों का वरिष्ठ सलाहकार विजय प्रकाश दुबे मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास, मनोहर पचौरी, गिरीश चंद्र शर्मा द्वारा शांल, केसरिया दुपट्टा, माला से अभिनंदन कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अशोक दुबे, इरफान शेख, मल्हार बक्शी द्वारा गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर पेंशनर एम ए खान राजा भैया, अविनाश व्यास, अशोक दीक्षित, जोगेंद्रसिंह, चांदनारायण, आर एस झाला, अशोक भाना, बाबूदास बैरागी, कैलाश नाथ शर्मा, डीआर वर्मा, प्रकाश चंद जैन, चंद्र नारायण पारीक, ओम प्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र सी,घनश्यामसिंह ,अनिल कुमार ओझा, विश्व कुमार अग्रवाल, सुबोध गुमास्ते, बलबीरसिंह यादव ,दशरथ शर्मा , यू एल जायसवाल, अनवर पठान, अरुण वाडकर, राजेंद्र कुमार एम, सुरेश कुमार राठौर, आर के राठौर, सी एम कुमरावत, भूपेंद्र एम सहित बड़ी संख्या में रेलवे पेंशनर एवं अन्य संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।