
शहर में गूंजे जय परशुराम के जयकारे, भव्य वाहन रैली में बालिकाओं ने थामा ‘फरसा’।

आलोट। ( News SSR ) सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव रविवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई।

जिसमें समाज की एकजुटता और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।केसरी साफे और फरसे के साथ बालिकाओं का शौर्य रैली में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र भगवा साफा बांधे और हाथों में भगवान परशुराम का प्रतीक ‘फरसा’ लिए वाहनों पर सवार बालिकाएं रहीं। बालिकाओं के इस साहसी स्वरूप ने मार्ग में मौजूद हर नागरिक का ध्यान खींचा। युवा शक्ति के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।फायर शो के साथ महाआरती का अद्भुत संगमजूना बाजार से शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कारगिल चौराहे पहुंची। यहाँ का नजारा बेहद दिव्य और भव्य था। काशी की गंगा आरती की तर्ज पर भगवान परशुराम जी की महाआरती उतारी गई। आरती के दौरान विशेष फायर शो (अग्नि प्रदर्शन) आयोजित किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष और युवा उपस्थित रहे।वाहन रैली का मार्ग में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया ।राजेंद्र चौक पर अनिल भरावा मित्र मंडल द्वारा पुष्पवर्षा की गई।संजय चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक पांचाल, महिला सेवा दल संभाग प्रभारी संजू भाटी, भाजपा मंडल सूर्यवंशी समाज द्वारा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी और कार्यक्रम संयोजक विपिन दवे का साफा बांधकर विशेष सम्मान किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन मोहक मेहता ने किया, वहीं कार्यक्रम के अंत में नितिन ठक्कर ने उपस्थित जनसमूह और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। रैली के दौरान पुलिस प्रशासन और समाज के स्वयंसेवकों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”भगवान परशुराम जी के विचार और शौर्य आज भी प्रासंगिक हैं। समाज की यह एकजुटता और युवाओं का उत्साह नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।”