भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न।

140 मरीजों की हुई जांच, 20 गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर; रेड क्रॉस करेगी आने-जाने की निःशुल्क व्यवस्था

रतलाम, 12 जुलाई। ( News SSR )भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा रतलाम द्वारा रविवार को सुभाष नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।


शिविर का मार्गदर्शन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपसभापति मनीष रावल ने किया। कार्यक्रम का समन्वय सचिव मानस पुरोहित एवं राजेश रांका ने किया, जबकि शिविर के संयोजक दिनेश भरमेचा रहे। शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस समिति के सदस्य सुनील पारीख एवं अशोक जैन लाला के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
शिविर में मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. रोशन मंडलोई, डॉ. कर्तव्य डामोर, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. राजेश्वरी धाकड़, डॉ. आशीष मंडावरी, अनोखी कमले, निलेश सेपरिया एवं शारदा देपन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
संयोजक दिनेश भरमेचा ने बताया कि शिविर में 140 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 20 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा इन चिन्हित मरीजों को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज तक निःशुल्क ले जाने एवं उपचार के बाद सुरक्षित उनके घर सुभाष नगर वापस पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के उपसभापति सुशील मुणत, कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, हेमंत मुणत, शुभम डागर, पद्मा चावरे, राजेश पोरवाल, काकड़ीवाला, अजय अग्रवाल, दीपक राव, शिवप्रकाश सोलंकी, प्रभु नेका, शुभ दशोतर एवं दिव्यांश कावड़िया सहित बड़ी संख्या में रेड क्रॉस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय नागरिकों ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

More From Author

रतलाम में शराब दुकान पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: पुलिस के सामने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *