महू रोड पर नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

​रतलाम,06 जुलाई ( News SSR )। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत महू रोड पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे महू रोड स्थित स्काय गेस्ट हाउस के पीछे बने नाले में स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। नाले में लाश होने की खबर फैलते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत इसकी सूचना स्टेशन रोड थाना पुलिस को दी गई।

​मेडिकल कॉलेज भिजवाया शव
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया है।

​मृतक की उम्र और पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्टेशन रोड थाना पुलिस आस-पास के क्षेत्रों और लापता लोगों के रिकॉर्ड के आधार पर अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त (पहचान) करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More From Author

मौत के मुहाने पर 15 दुकानें ! छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला… फिर भी प्रशासन खामोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories