
जावरा। ( News SSR )जावरा शहर के लिए यह फक्र का मौका है कि मुफ्ती जुल्फिकार कादरी अमजदी साहब को जावरा शहर का काज़ी नियुक्त किया गया है मरहूम हाफिज़ कारी शफ़ी अहमद खान उर्फ भूरू भाईजान द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, और काज़ी-उल-कुज़्ज़ात, बरेली शरीफ़ द्वारा उन्हें विधिवत सनद भी अता की गई है शहर काज़ी के पद पर कायम होने की खबर मिलते ही पूरे जावरा शहर में खुशी कि लहर दौड़ गई वह हम्माल पूरा, कड़ाचूर पूरा, बहादुर पुर रोड कॉलोनी, सागर पेशा वह शहर के अनेक गली मोहल्लों में समाज के जिम्मेदार, उलमा, इमाम साहिबान और आम लोग बड़ी तादात में मुफ्ती साहब के घर पहुंचकर इस्तकबाल के लिए जमा हुए मुफ्ती साहब के घर का माहौल गुलजार रहा हर समाज बंधु पुष्पमाला साफा और पुष्पगुच्छ के साथ मुफ्ती साहब का इस्तकबाल कर रहे है और उन्हें मुबारकबाद पेश कर लोग मिठाई बांटकर इस खुशी का इजहार कर रहे हैं
इस मौके पर समाज के आवाम ने कहा कि मुफ्ती साहब की नियुक्ति से शहर में इंसाफ अमन और शरीयत के कामों को और मजबूती मिलेगी हम उम्मीद करते हैं कि मुफ्ती साहब अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएंगे और समाज को एकता के सूत्र में बांधेंगे मुफ्ती जुल्फिकार साहब ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को अमानत समझकर निभाऊंगा इंसाफ मोहब्बत और भाईचारे के साथ सभी की खिदमत करना मेरा मकसद है आपको बता दे कि शहर में हो रहे स्वागत सम्मान समारोह के वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे है।